• Mon. May 11th, 2026

जनता की आवाज़ ही प्रशासन की प्राथमिकता — डीएम राजेन्द्र पैंसिया

मुरादाबाद जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने जनता के बीच जाकर सुनी समस्याएं, कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई कर दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।

मुरादाबाद। मा. मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया लगातार आमजन से सीधे संवाद स्थापित कर रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज़ क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, पेंशन, विद्युत, राजस्व, आवास, सड़क, जलभराव एवं अन्य विभागीय शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना गया। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक फरियादी को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ किया जाए, ताकि आमजन को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। जनसुनवाई के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *