• Sun. May 10th, 2026

बंगाल की जनशक्ति को मेरा प्रणाम” — कोलकाता में बीजेपी सरकार के शपथ समारोह में दिखा भावुक और ऐतिहासिक दृश्य


नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में शिवेंदु अधिकारी ने शनिवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही राज्य में पहली बार बीजेपी सरकार का गठन हुआ, जिसे पार्टी एक ऐतिहासिक राजनीतिक परिवर्तन के रूप में देख रही है।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक बेहद भावुक पल देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर उपस्थित जनता की ओर दंडवत होकर प्रणाम किया और कहा —
“बंगाल की जनशक्ति को मेरा प्रणाम।”
पीएम मोदी का यह अंदाज समारोह का सबसे चर्चित क्षण बन गया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और समर्थक इसे बंगाल की जनता के प्रति सम्मान और आभार का प्रतीक बता रहे हैं।
समारोह में बीजेपी और एनडीए के कई बड़े नेता मौजूद रहे। पहली बार पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार बनने को राज्य की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह शपथ ग्रहण केवल सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि बंगाल की राजनीतिक दिशा में बड़े बदलाव का संकेत भी है। समारोह के दौरान जनता में भारी उत्साह देखने को मिला और पूरा ब्रिगेड ग्राउंड “जय श्री राम” और “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *