जिलाधिकारी श्री अनुज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने आबकारी, आयकर, परिवहन, स्टाम्प, नलकूप, खनन, मण्डी, बाटमाप, परिवहन निगम आदि की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्टाम्प, आबकारी, परिवहन एवं आयकर को अपने राजस्व कलक्शन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अवैध शराब बेचने वालों पर पूर्णतया अंकुश लगाए जाने के लिए भी सख्त निर्देश दिए और कहा कि ऐसी शिकायत पर तत्काल और कठोर कार्यवाही होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने वाहन कर एवं खनन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रवर्तन की कार्यवाही में तेजी लाये और राजस्व की प्रगति बढ़ाना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि 5 वर्ष से अधिक समय से लम्बित वादों का डिस्पोजल करना सुनिश्चित करें। उन्होंने उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि पेन्डिंग आरसी का भी संबंधित विभागों से मिलान अवश्य कर लें। जनपद के सभी तहसीलों में आरसी पेन्डिंग होने पर जिलाधिकारी ने निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि धारा 24 के वादों का भी निस्तारण करते रहें। निस्तारण न होने से सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैकिंग खराब हो रही है। उन्होंने धारा 80 एवं धारा 116 के वादों को भी प्राथमिकता प्रदान करते हुए निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने कृषि भूमि आवंटन, आवासीय आवंटन तथा तालाबों का आवंटन भी समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निवास, आय तथा हैसियत प्रमाण पत्र की पेंडेंसी होने पर जिलाधिकारी ने सभी पेंडेंसिंयों को समाप्त करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने राजस्व परिषद, मण्डलायुक्त कार्यालय, शासन से प्राप्त लम्बित प्रकरणों तथा कृषक दुर्घटना बीमा प्रकरणों को समयबद्धता से निस्तारण करने के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा करते हुए सभी उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को विशेष ध्यान देकर रैकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर जनपद की अच्छी रैकिंग बनाये रखने में सहयोग प्रदान करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में असंतुष्ट फीडबैक की स्थिति खराब होने पर ठीक प्रकार से शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्रीमती संगीता गौतम, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती ममता मालवीय, अपर जिलाधिकारी नगर सुश्री ज्योति सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री जितेन्द्र पाल, समस्त उपजिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी न्यायिक, तहसीलदार, एआईजी स्टाम्प, जिला आबकारी अधिकारी, डीसी जीएसटी, मण्डी सचिव सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।


