• Wed. Apr 8th, 2026

ड्यूटी पर लौटा सपूत… और तिरंगे में लिपटकर घर आया


राजस्थान की वीर धरा ने एक और बहादुर सपूत खो दिया। कोटपूतली-बहरोड़ जिले के दामोदर का बास (हरसौरा) निवासी भारतीय सेना के नायक 38 वर्षीय गोवर्धन गुर्जर का हरियाणा के हिसार में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जा रहा है कि नायक गोवर्धन गुर्जर भारतीय सेना की 2 गार्ड्स बटालियन में हिसार में तैनात थे। वे एक महीने की लंबी छुट्टी बिताने के बाद शनिवार को ही वापस ड्यूटी पर लौटे थे। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। सोमवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया।
मंगलवार शाम को उनके पार्थिव शरीर को गांव लाया गया, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई के दौरान हर आंख नम हो गई और गांव में मातम का माहौल छा गया।
गोवर्धन गुर्जर के निधन से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं पूरे इलाके में शोक की लहर है। देश ने एक और वीर जवान को खो दिया, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *