भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में यह क्षण अत्यंत गौरवपूर्ण है। यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सतत जनसेवा के 8,931 दिनों का ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित करते हुए सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री श्री पवन कुमार चामलिंग जी के किसी निर्वाचित सरकार के प्रमुख के रूप में 8,930 दिनों के रिकॉर्ड को पार किया है। यह उपलब्धि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण, दृढ़ इच्छाशक्ति और करोड़ों देशवासियों के विश्वास का जीवंत प्रतीक है।
गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में विकास की मजबूत नींव रखने से लेकर देश के प्रधानमंत्री के रूप में भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने तक आदरणीय प्रधानमंत्री जी का यह संपूर्ण सफर जनसेवा की अद्वितीय मिसाल प्रस्तुत करता है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” का मंत्र साकार रूप लेते हुए देश को आत्मनिर्भरता, नवाचार और समावेशी विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ा रहा है।
गरीब, किसान, युवा और नारी सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर संचालित विभिन्न जनहितैषी योजनाओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने का कार्य किया है। आज भारत विश्व पटल पर एक सशक्त, आत्मविश्वासी और निर्णायक राष्ट्र के रूप में स्थापित हो रहा है जो आदरणीय प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व और स्पष्ट नीतियों का परिणाम है।
8,931 दिनों की यह गौरवशाली यात्रा “विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक सुदृढ़ आधारशिला है और हम सभी के लिए निरंतर प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।

