शाहाबाद तहसील में लेखपाल 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
शाहाबाद तहसील में उस समय हड़कंप मच गया, जब लेखपाल प्रेमशंकर तिवारी को किसान हशमुद्दीन से 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
जानकारी के अनुसार, किसान हशमुद्दीन ने किसी कार्य के एवज में रिश्वत मांगे जाने की शिकायत संबंधित टीम से की थी। शिकायत की पुष्टि के बाद टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। जैसे ही लेखपाल ने रुपये लिए, टीम ने मौके पर ही उन्हें दबोच लिया।
बताया जा रहा है कि टीम को देखते ही लेखपाल प्रेमशंकर तिवारी जूते छोड़कर नंगे पैर भागने लगे, लेकिन टीम की सतर्कता के चलते ज्यादा दूर नहीं जा सके और पकड़ लिए गए।
कार्रवाई के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस घटना से तहसील परिसर में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

