आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अब समस्या नहीं, समाधान की बात होती है, उनके मार्गदर्शन में हम नए उत्तर प्रदेश को ‘विकसित भारत’ के अभियान का सारथी बनाने का कार्य पूरी प्रतिबद्धता से कर रहे हैं।
इसी शृंखला में आज शिवावतारी महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन नगरी जनपद गोरखपुर में लगभग ₹250 करोड़ लागत से नवनिर्मित 4 लेन रेल उपरिगामी सेतु एवं 4 लेन मार्ग पर फ्लाईओवर का लोकार्पण किया।
गोरखपुर सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश वासियों को इस सौगात के लिए हार्दिक बधाई।
योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश




