
गोवा— उत्तरी गोवा के पर्यटन क्षेत्र अर्पोरा गांव में स्थित एक रेस्टोरेंट-कम-नाइटक्लब में देर रात सिलिंडर विस्फोट से भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 23 कर्मचारियों की मौत हो गई और कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। यह जानकारी वरिष्ठ अधिकारी और गोवा पुलिस प्रमुख अलोक कुमार ने दी।पुलिस कंट्रोल रूम को आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद तत्काल पुलिस, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की टीम मौके पर भेजी गई। राहतकर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और सभी शवों को बाहर निकाला। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी मृतक कर्मचारी हैं, किसी पर्यटक के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस अब विस्फोट के कारणों की गहराई से जांच करेगी।

जानकारी मिलते ही गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और स्थानीय विधायक माइकल लोबो घटनास्थल पर पहुंचे। सीएम सावंत ने इस दुर्घटना को “गोवा जैसे पर्यटन राज्य के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण” बताते हुए कहा कि सरकार इस मामले में उच्चस्तरीय जांच कराएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है।
