• Thu. Jul 2nd, 2026

न्यायालय में कार्यरत कर्मचारी गोवा में लहराएंगे परचम!

मुरादाबाद जिला न्यायालय मुरादाबाद में कार्यरत राम सिंह, पद रीडर, का चयन ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज फुटबॉल टूर्नामेंट 2025-26 के लिए उत्तर प्रदेश फुटबॉल टीम में किया गया है। चयनित खिलाड़ियों की सूची में राम सिंह का नाम क्रम संख्या 08 पर सम्मिलित है।

यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता दिनांक 08 दिसंबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 तक गोवा में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के मैच निम्न स्थानों पर खेले जाएंगे—

  1. सांताक्रूज़ फुटबॉल ग्राउंड, गोवा
  2. कम्पाल फुटबॉल ग्राउंड, तिसवाड़ी, गोवा

चयन प्रक्रिया विवरण:

जिला स्तरीय ट्रायल: 08 अगस्त 2025, मुरादाबाद

मंडल स्तरीय ट्रायल: 12–13 अगस्त 2025, मुरादाबाद

राज्य स्तरीय ट्रायल: 20–21 अगस्त 2025, ज़िला सीतापुर

राम सिंह ने सभी चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश टीम में स्थान प्राप्त किया है, जो मुरादाबाद जनपद तथा न्यायालय परिवार के लिए गौरव का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *