दिल्ली पुलिस ने आखिरकार स्वामी चैतन्यानंद को आगरा से गिरफ्तार कर लिया है. चैतन्यानंद पर वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की 17 छात्राओं संग यौन शोषण का आरोप लगा है. छात्राओं ने जब से उस पर FIR दर्ज करवाई थी, तभी से वो फरार चल रहा था. जानकारी के मुताबिक, चैतन्यानंद आगरा के एक होटल में ठहरा हुआ था. अल सुबह करीब साढ़े तीन बजे दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है.
पुलिस आज चैतन्यानंद को दिल्ली कोर्ट में पेश करेगी. गिरफ्तारी से बचने के लिए चैतन्यानंद ने कोर्ट में जमानत याचिका भी दायर की थी. मगर दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती की अग्रिम जमानत खारिज कर दी थी. सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को बताया था कि चैतन्यानंद सरस्वती ने संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधि होने का दावा किया था. इसके साथ ही स्वामी चैतन्यानंद पर बड़ी करवाई हुई थी. लगभग 8 करोड़ रुपये जो 18 खातों और 28 एफडी में जमा थे फ्रीज किए गए. ये रकम आरोपी पार्थसारथी द्वारा बनाए गए ट्रस्ट से जुड़ी थीं.

