सीतापुर से आजम खान को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। कल यानी मंगलवार को आजम खान 23 महीने के बाद सीतापुर जेल से रिहा होगे। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह करीब सात बजे आजम खान की जेल से रिहाई होगी। वैसे तो आजम खान को आज ही रिहा होना था लेकिन रिहाई परवाना देर से आने के कारण आज रिहाई नहीं हो सकी। आजम खान की रिहाई को लेकर जेल प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।

