राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले करने की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है। बताया गया कि अज्ञात व्यक्ति ने सीएम रेखा गुप्ता पर हमले की कोशिश की।
सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में जनसुनवाई के दिन उक्त व्यक्ति ने हमले का प्रयास किया था। वहीं, दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इसकी निंदा की है।

