• Mon. Jun 29th, 2026

गाजियाबाद जिला जज का अंतिम संस्कार मोबाइल की रोशनी में किया गया

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिला जज आशीष गर्ग का सोमवार को यशोदा अस्पताल में आकस्मिक निधन हो गया. बताया जा रहा है कि वह हर्निया की बीमारी से ग्रस्त थे, जिसके चलते वह अस्पताल में भर्ती हुए थे. 10 अगस्त को उनका हर्निया का सफल ऑपरेशन हुआ और वे स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे. चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें छुट्टी देने की बात कही थी, लेकिन सोमवार दोपहर बाथरूम जाते समय अचानक ही हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया.

जिला जज का अंतिम संस्कार गाजियाबाद के हिंडन नदी स्थित श्मशान घाट पर सोमवार रात किया गया. अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. आश्चर्य की बात यह रही कि जब उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा था तो श्मशान घाट पर लाइट नहीं थी, जिसके कारण उनका अंतिम संस्कार मोबाइल की रोशनी में किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *