• Sat. Apr 18th, 2026

बच्ची के योगी से मिलते ही स्थानीय प्रशासन में हड़कंप, बच्ची का सबसे महंगे स्कूल में हुआ ऐडमिशन

मुरादाबाद : बच्ची के योगी से मिलते ही स्थानीय प्रशासन में हड़कंप, बच्ची का सबसे महंगे स्कूल में हुआ ऐडमिशन

मुरादाबाद। जनता दरबार में सीएम योगी आदित्यनाथ से मिली बच्ची मुरादाबाद की थी। जैसे ही बच्ची का सीएम योगी से मिलने का वीडियो वायरल हुआ। स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनंद फानन में बच्ची को मुरादाबाद के सबसे महंगे स्कूल में एडमिशन की व्यवस्था कर दी गई। सोमवार को बच्ची बाची सीएम योगी के जनता दरबार में पहुंची थी और मुख्यमंत्री से अपना एडमिशन करवाने की गुहार लगाई थी। बच्ची ने योगी से कहा था कि आप मेरा एडमिशन करवा दो। बच्ची का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्ची से एडमिशन कराने के लिए स्कूल का नाम पूछा तो बच्ची ने सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल का नाम लिया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि बच्ची का एडमिशन तुरन्त हो जाना चाहिए। दरअसल बच्ची के पिता की शिकायत थी कि स्कूल आरटीई के तहत उनकी बेटी को फ्री एडमिशन नहीं दे रहा है। बात मुख्यमंत्री तक पहुंचते ही जिलाधिकारी अनुज सिंह ने आरटीई के रिकॉर्ड के साथ तुरंत शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बुला डाला। घंटे भर के अंदर ही जिलाधिकारी के आदेश पर बच्ची का एडमिशन उसकी पसंद के स्कूल सी. एल. गुप्ता वर्ल्ड स्कूल में करा दिया गया।
बता दें कि स्कूल मुरादाबाद के सबसे महंगे स्कूलों में शुमार है। इसकी फीस करीब 2 लाख रुपए सालाना है। लेकिन बच्ची को जिला प्रशासन ने आरटीई के तहत इस स्कूल में नि:शुल्क एडमिशन दिलाया है। हालांकि, स्कूल में एडमिशन की प्रकिया फरवरी के अंत में ही समाप्त हाे चुकी थी। जानकारी के मुताबिक बच्ची बाची पुत्री सुनील अमित कुमार को आरटीई के तहत चौथी लॉटरी में सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल आवंटित हुआ था। बच्ची का एडमिशन नर्सरी कक्षा में ले लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *