• Fri. Apr 10th, 2026

आईएएस अधिकारी बबीता व उनके पति आप नेता स्टीफन कलेर समेत गनमैन पर FIR

जालंधर में आईएएस अधिकारी बबीता व उनके पति आप नेता स्टीफन कलेर समेत गनमैन पर FIR

आईएएस अधिकारी के कहने पर गनमैन द्वारा व्यक्ति को गोली मारने का मामला..

पंजाब के जालंधर में हुए गोली कांड में पुलिस ने आईएएस अधिकारी बबीता कलेर, उनके पति आप नेता स्टीफन कलेर व उनके गनमैन सुखकरन सिंह खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल गनमैन की गिरफ्तारी हो चुकी है।

मामला पिम्स अस्पताल के सामने खाली प्लाट में मिट्टी डालने से जुड़ा है ख़ाली प्लाट में मिट्टी डालने आएं युवक को IAS बबिता क्लेर के गनमैन ने गोली मार दी थी जो गोली बबिता क्लेर के घर की छत पर खड़े होकर गनमैन ने मारी.. जिसमें मिट्टी डालने आएं युवक की टाँग में गोली लगी, जिससे वो लहूलुहान हो गया घायल पक्ष ने आरोप लगाया था कि प्लाट पर क़ब्ज़ा करने की नीयत से IAS बबिता क्लेर ओर उनके पति स्टीफन क्लेर के कहने पर गनमैन ने छत पर चढ़कर गोली चलाई। बिना कारण गनमैन का गलत इस्तेमाल किया गया ओर गोली चलाई गई जिसकी जाँच के बाद पुलिस ने तीनों पर मामला दर्ज कर दिया ..

मामले की जांच उपरांत CP धनप्रीत कौर व ACP रूपदीप कौर के निर्देशों पर थाना-7 में FIR-77 तिथि 21/6/2025 अधीन धारा BNS 115(2), 109, 61(2) तथा आर्म्स एक्ट 1959 की धारा 27 दर्ज कर ली गई है। मामले के बारे में जानकारी देते हुए एसीपी रूपदीप कौर ने बताया कि आईएएस बबीता कलेर, आप नेता पति स्टीफन कलेर और गनमैन खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.. जिसमें से फिलहाल गनमैन को गिरफ्तार करके उससे वारदात में इस्तेमाल की सरकारी पिस्टल जप्त कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *