मुरादाबाद 17 जून, 2025
जिलाधिकारी श्री अनुज सिंह की अध्यक्षता में बाढ़ से पूर्व तैयारियों के सम्बन्ध में कलेक्टेªट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में उन्होंने समस्त विभागों के अधिकारियों से बाढ़ से पूर्व उनके द्वारा बाढ़ से बचाव हेतु की गयी तैयारियों की जानकारी ली। जिलाधिकारी द्वारा बाढ चैकियों एवं बाढ़ शरणालयों में सभी लाईन विभागों के कर्मियों को नियुक्त करते हुए कार्यदायित्व निर्धारित करने का निर्देश दिया गया साथ ही सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारी/तहसीलदार को स्थलीय निरीक्षण कर एस0ओ0पी0 के अनुसार व्यवस्थाएॅ सुनिश्चित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। राहत शिविरों के संबंध में उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे यह सुनिश्चित कर लें कि तहसील मुख्यालय से राहत शिविर, बाढ़ चैकी कितनी दूरी पर बनाये जाने है और कौन-कौन से अधिकारियों/कर्मचारियों की तैनाती की जायेगी। राहत शिविर में पेयजल, शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। बाढ़ राहत शिविर में निवासित बाढ़ पीड़ितों हेतु सभी आवश्यक तैयारियॉ पूर्व से ही सुनिश्चित कर ली जाए, बच्चों/गर्भभती महिलाओं/बुजुर्गों का चिकित्सीय उपचार हेतु स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए ससमय सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी द्वारा बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को बाढ की स्थिति में पर्याप्त मात्रा में औषधियों की व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं चिकित्सकों की मोबाइल टीम का गठन करने के निर्देश दिये गये। साथ ही ये भी निर्देशित किया कि सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में एन्टी वेनम तथा एन्टी रैबीज की दवा की उपलब्धता हो। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 एवं पुलिस अधीक्षक तथा अधिशासी अभियन्ता सिचाई/बाढ खण्ड के साथ सम्भावित कटान वाले स्थानों का निरीक्षण कर लें। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद में बाढ से सम्बन्धित सभी अधिकारियों व उनके कार्यालयों व बाढ नियन्त्रण कक्षों के टेलीफोन की मानीटरिंग कर उन्हे चालू हालत में रखना सुनिश्चित करवायेगें। जिलाधिकारी द्वारा बाढखण्ड, सिंचाई एवं लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ताओं को बैठक में निर्देशित किया कि वह गत वर्ष बाढ प्रभावित स्थलों तथा संवेदनशील स्थलों का चिन्हांकन कर रिजर्व स्टाक के रूप में बल्ली, बांस, बालू, बोरियां,आदि प्रर्याप्त मात्रा में भण्डारण सुनिश्चित कर लें। सभी उप जिलाधिकारी/तहसीलदार को निर्देश दिया गया कि ग्राम पंचायत स्तर पर आपदा प्रबन्धन कमेटियों के साथ बैठक कर ली जाए, सुझाव प्राप्त कर अनुपालन एस0ओ0पी0 अनुसार सुनिश्चित कराने की तैयारी कर ली जाए। जिलाधिकारी द्वारा बैठक में विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया कि यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि हाई टेंशन लाईन के तार ढीले न रहें तथा समुचित ऊचांई पर बंधे हो। सभी खण्ड विकास अधिकारियों को तहसील अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए निचले स्तर के गांव जहां आबादी प्रभावित होती है में हैण्डपम्पों को ऊंचा करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा बैठक का समापन इस निर्देश के साथ किया गया कि बाढ से संबंधित सभी विभाग अपनी तैयारी पूर्ण करते हुए अपनी-अपनी बाढ कार्य योजना जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण कार्यालय मुरादाबाद को माह जून के अन्त तक साफ्ट एवं हार्ड कापी में उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को बाढ से प्रभावित होने वाले गौ आश्रय स्थलों का भी चिन्हीकरण कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए एवं बाढ संवेदनशील गांव में प्राथमिकता स्तर पर पशुओं का टीकाकरण भी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि गोताखोतों की सूची बनायी जायें और उनकी टेªनिंग की व्यवस्था भी की जाये। नाव की समुचित व्यवस्था बनायी जाये। उन्होंने कहा कि जनपद के 78 गांव बाढ़ संवेदनशील है, आपदा समिति की बैठक नियमित रुप से करवायी जाए और उसमें सभी संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति दर्ज करायी जाये। उन्होंने पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी को एक नोडल अधिकारी बनाकर एसडीआरएफ के साथ समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। पुलिस कंट्रोल रुप एवं जिला आपातकालीन केन्द्र के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान एवं समन्वय बनाये रखा जाये। बाढ़ शरणालय, सामुदायिक किचन, बाढ़ चैकी, बाढ़ संवेदनशील घाट, खोज एवं बचाव दल सहित की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। नगर विकास के संबंधित अधिकारी को नगर क्षेत्र में डेªनेज सफाई एवं कचरा प्रबन्धन को नियमित रुप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी के संबंधित अधिकारी को बाढ़ के परिप्रेक्ष्य में खराब सड़कों की मरम्मत करवाने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती ममता मालवीय, उपजिलाधिकारी सदर , उपजिलाधिकारी कांठ, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सहित समस्त खण्ड विकास अधिकारी, एक्सईएन सिंचाई सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

