• Fri. Apr 10th, 2026

केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री Rajnath Singh जी से भेंट कर राज्य के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की एवं उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

नई दिल्ली में आदरणीय केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री Rajnath Singh जी से भेंट कर राज्य के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की एवं उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस दौरान माननीय केंद्रीय मंत्री जी से रानीखेत और लैंसडौन छावनी क्षेत्र को नगरपालिकाओं के साथ विलय करने के साथ ही धारचूला-जोशीमठ के सैन्य हेलीपैड को आरसीएस हवाई सेवा के अंतर्गत उपयोग करने एवं रुद्रप्रयाग जिले में सीएसडी कैंटीन खोलने का अनुरोध किया।

माननीय रक्षा मंत्री जी से राज्य के आपदा एवं राहत कार्यों के अंतर्गत भारतीय वायुसेना की सेवाओं के लिए देय शुल्क को माफ किए जाने का भी अनुरोध किया।

इन प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन देने हेतु आदरणीय केंद्रीय रक्षा मंत्री जी का हार्दिक आभार। इन निर्णयों के धरातल पर उतरने से क्षेत्रीय विकास में तेजी आएगी साथ ही आमजन को भी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *