• Thu. Apr 9th, 2026

जज साहब को ठीक से नहीं मिला चाय, बिस्कुट और नमकीन, अपने ही अर्दली को थमा दिए नोटिस!

यूपी के गोंडा जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल, यहां पर ADJ साहब को चाय बिस्कुट ठीक से नहीं मिला तो अपने ही अर्दली को नोटिस थमा दिया। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर न्यायालय अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश का वह नोटिस वायरल हो रहा है जो अर्दली को दिया गया है।

ये रही वायरल नोटिस

श्री राकेश कुमार, अर्दली न्यायालय अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश, कक्ष संख्या-1, गोण्डा।

यहकि आज दिनांक 30.05.2025 को लन्च समय में मेरे विश्राम कक्ष में सिविल जज (जू०डि०) / एफ०टी०सी० नवीन, गोण्डा सुश्री शर्मिष्ठा साहू मिलने आयी थी जिस पर मेरे द्वारा आपको चाय/बिस्कुट लाने हेतु कहा गया, जबकि आपके द्वारा केवल दो चाय लायी गयी। मेरे द्वारा पुनः बिस्कुट लाने के लिए कहा गया, किन्तु आपके द्वारा बिस्कुट न लाकर पुरानी खराब स्थिति में जिसमें से गन्दी गंध आ रही थी, दालमोट रखी गयी। जबकि आलमारी में दो डिब्बे में अच्छी स्थिति में बिस्कुट रखे हुए थे। बावजूद आपके द्वारा जानबूझकर खराब पुरानी दालमोट रखी गयी, जो कि फेकने की स्थिति में थी। इस सम्बन्ध में आप अपना स्पष्टीकरण दिनांक 31.05.2025 को समय 10.30 बजे प्रस्तुत करें कि इस प्रकार की जानबूझकर घोर त्रुटि आपके द्वारा क्यों की गयी।

दिनांक 30.05.2025

305.20 अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-1, गोण्डा।

अब हैरान करने वाली बात ये है कि इतनी छोटी सी बात को लेकर नोटिस दी गई है, अर्दली से इसका जवाब भी 31.05.2025 को समय 10.30 बजे मांगा गया था। अब इस नोटिस की कितनी सच्चाई इसकी पुष्ठि हम नहीं करते हैं लेकिन सोशल मीडिया पर यह नोटिस जरूर बवाल काट रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *