• Mon. Jun 29th, 2026

फिल्म मुन्नाभाई की तर्ज पर पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में बड़ा खेल

फिल्म मुन्नाभाई की तर्ज पर अजब एमपी में गजब मामला सामने आया है. सालों के इंतजार के बाद हुई पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में बड़ा खेल पकड़ में आया है, जहां असली अभ्यर्थियों की जगह नकली अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और अच्छे अंको से पास भी हो गए. इन नकली अभ्यर्थियों ने जिन्हे तकनीकी भाषा में सॉल्वर कहा जाता है, न केवल रिटेन एग्जाम पास किया बल्कि बकायदा पुलिस कांस्टेबल का फिजिकल टेस्ट भी पास कर लिया. लेकिन जब बारी जॉइनिंग की आई तो नकली की जगह असली अभ्यर्थी पहुंच गए. लेकिन यहीं पर उनका फर्जीवाड़ा पकड़ा गया और अब नकली के साथ-साथ असली अभ्यर्थी भी पुलिस हवालात की हवा खा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *