• Sat. Oct 10th, 2026

सातवीं कक्षा के छात्र के ऊपर लगाया चिप्स के पैकेट चुराने का आरोप! चोरी के आरोप से आहत छात्र ने लगाया मौत को गले

बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में सातवीं कक्षा के एक छात्र ने सिर्फ इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि उस पर चिप्स का पैकेट चुराने का झूठा आरोप लगाते हुए एक सिविक वालंटियर ने सार्वजनिक रूप से उसकी पिटाई कर दी। पुलिस को मृत छात्र के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने साफ तौर पर लिखा है- मां, मैंने चिप्स चोरी नहीं की थी। पैकेट रास्ते से उठाकर लाया था। मृत छात्र का नाम कृष्णेंदु दास है। स्थानीय लोग आरोपित सिविक वालंटियर शुभंकर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *