• Thu. Apr 9th, 2026

यूपी के लखनऊ में मौलाना पर नाबालिग के यौन शोषण का आरोप, पीड़ित के परिवार के साथ भी की मारपीट। पुलिस ने आरोपी मौलाना को गिरफ्तार किया

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में नाबालिग छात्र के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है, आरोप है कि यहां एक मौलवी ने मदरसे में पढ़ने वाले नाबालिग का यौन शोषण किया.पुलिस ने आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर लिया है और नाबालिग बच्चे के साथ यौन शोषण की ये घटना मड़ियांव के नौबस्ता इलाके में हुई..जहां दारुल उलूम के मौलाना कारी अब्दुल बारी पर आरोप है कि 15 मई की रात मौलवी बच्चे को हॉस्टल से उठाकर ले गया. और उसका यौन शोषण किया… और बताने पर मदरसे से निकलवाने की धमकी दी. परिवार वालों का आरोप है कि मौलवी बच्चे को हॉस्टल के कमरे से अपने कमरे में उठा ले गया..और फिर उसके साथ यौन शोषण करने लगा. पीड़ित बच्चों ने जब मौलवी की शिकायत अपने परिवार से की तो… बच्चों के परिवार वाले शिकायत करने के लिए मदरसे पहुंचे… लेकिन वहां उल्टा मौलवी ने बच्चों के परिजन को बंधक बना लिया और और उन पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग के घायल परिजनों को अस्पताल भिजवाया..और नाबालिग से यौन शोषण के आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *