• Thu. Apr 9th, 2026

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा के घर से बरामद पत्र के अंत में लिखा लव यू कुश मुश

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा से पूछताछ जारी है. इस बीच, हरियाणा पुलिस उसे कुछ देर के लिए हिसार स्थित उसके घर लेकर पहुंची थी . यहां वह परिजनों से तो नहीं मिली, लेकिन अपने कुछ कपड़े लेकर चली गई. उसके जाने के बाद पुलिस को कमरे में एक नोटबुक में लिखा एक पत्र मिला.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जिस लेटर की हैंडराइटिंग ज्योति से मेल खाती है, उसमें उसने लिखा है सविता को कहना फल ला दें. घर का ख्याल रखें. मैं जल्दी वापस आ जाऊंगी. इसके अलावा उसमें कुछ जरूरी दवाइयों का भी जिक्र किया गया है, जो घर में मंगवाने के लिए कहे गए हैं. पत्र के अंत में लिखा गया है- Love You Kush Mush, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि परिवार में उसे इसी नाम से पुकारा जाता था. वैसे पुलिस इस पत्र को भावनात्मक पहलू के साथ साथ एक संभावित कोड मैसेज के तौर पर भी जांच रही है. ज्योति की गिरफ्तारी के बाद परिवार ने उसकी तस्वीरें कमरे से हटा दी हैं. उसके पिता ने घर में मौजूद सभी फोटोज को हटा दिया है. पड़ोसियों और दोस्तों के अनुसार, वह हिसार में अक्सर कुछ दोस्तों से मिलने जाती थी, लेकिन उसके घर आने-जाने वालों की संख्या न के बराबर थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *