• Thu. Apr 9th, 2026

ईंट भट्ठों पर पहचान छुपाकर काम कर रहे 90 बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

दो ईंट भट्ठों पर पहचान छुपाकर काम कर रहे 90 बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये पांच महीने से काम कर रहे थे। पूछताछ में स्वीकारा है कि 12 वर्ष पूर्व घुसपैठ के जरिए देश में दाखिल हुए थे और कई प्रदेशों में मजदूरी करते हुए यहां पहुंचे थे। बांग्लादेशियों के पकड़े जाने के बाद खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गईं।
बुधवार को अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी श्लोक कुमार ने अवैध रूप से रहने वाले लोगों के खिलाफ जिले भर में सर्च आपरेशन चलाने के निर्देश दिए थे।

शुक्रवार दोपहर नौहझील थाना पुलिस ने जरैलिया सेऊपट्टी स्थित आरबीएस ईंट उद्योग एवं मोदी ईंट उद्योग खाजपुर पर सर्च आपरेशन चलाया। भट्ठों पर काम कर रहे मजदूरों की बातचीत पर शक हुआ। इनका कहना था कि वे बंगाल के रहने वाले हैं, लेकिन कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके।

स्थानीय अभिसूचना इकाई, इंटेलीजेंस ब्यूरो की टीम मौके पर पहुंची और 90 लोगों को जनता इंटर कॉलेज परिसर में लाया गया। यहां सीओ मांट गुंजन सिंह ने पुरुषों से अलग-अलग पूछताछ की तो सच सामने आ गया। उन्होंने बताया कि 12 वर्ष पूर्व देश में दाखिल हुए थे। यहां से पहले राजस्थान, हरियाणा और गाजियाबाद में अलग-अलग जगह काम कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *