• Thu. Apr 9th, 2026

यूपी के सैफुद्दीन ने मेरठ के साहिल को भी छोड़ा पीछे

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सनकी पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी सैफुद्दीन ने पहले अपनी पत्नी मुकीन उर्फ सबीना को लखनऊ ले जाने के बहाने घर से निकाला, लेकिन रास्ते में ही उसकी हत्या कर दी और फिर शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए. हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए आरोपी ने कुछ टुकड़े नहर में मछलियों को खिला दिए और बाकी हिस्सों को जलाने की कोशिश की. जब सबीना के भाई सलाहुद्दीन ने संपर्क करने की कोशिश की तो फोन बंद मिला और बाद में जब आरोपी क्षेत्र में घूमता नजर आया, तो परिजनों को शक हुआ. शक के आधार पर परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस पूछताछ में सैफुद्दीन शुरू में गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछे जाने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसकी निशानदेही पर पुलिस को एक बाग से सबीना का जला हुआ हाथ बरामद हुआ, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *