• Thu. Apr 9th, 2026

दिल्ली में महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए आज महा जनसुनवाई की शुरुआत की गई

दिल्ली में महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए आज महा जनसुनवाई की शुरुआत की गई है। इसकी पहल राष्ट्रीय महिला आयोग ने की है। इसका उद्घाटन राज्य की सीएम रेखा गुप्ता ने किया है, जो कि एक वक्त खुद राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। यह महाजनसुनवाई 5 दिन तक चलने वाली है। इसके तहत सभी पेंडिंग मामलों पर क्विक एक्शन लिया जाएगा। इस महा जनसुनवाई को लेकर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि ये एक बहुत अच्छी शुरुआत है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने दिल्ली के सभी लंबित मामलों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए यहां 5 दिवसीय शिविर का आयोजन किया है। महिला आयोग की पूरी टीम और महिला आयोग की हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष यहां मौजूद हैं।
.
.
.
.
.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *