• Thu. Apr 9th, 2026

IPS ओम प्रकाश की बेंगलुरु में बेरहमी से हत्या

कर्नाटक के पूर्व DGP और 1981 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी ओम प्रकाश की बेंगलुरु में बेरहमी से हत्या कर दी गई है। ओम प्रकाश कर्नाटक पुलिस के सबसे सम्मानित और तेजतर्रार अधिकारियों में गिने जाते थे। अपनी ईमानदारी और कड़क कार्यशैली के लिए वह पूरे देश में जाने जाते थे। घटना की सूचना मिलते ही बेंगलुरु पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मौके से कुछ अहम सुराग भी बरामद हुए हैं, और कई संदिग्धों से पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हत्या की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है, लेकिन इसे एक बड़ी साजिश के तौर पर देखा जा रहा है।

हम उम्मीद करते हैं कि इस नृशंस हत्या के पीछे छिपे चेहरे जल्द बेनकाब होंगे, और देश के इस वीर अधिकारी को इंसाफ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *