• Thu. Apr 9th, 2026

दिल्ली की उड़ान, लेकिन मंजिल बन गई जयपुर

दिल्ली की उड़ान, लेकिन मंजिल बन गई जयपुर. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को लेकर जा रही इंडिगो की फ्लाइट अचानक दिल्ली की बजाय जयपुर में लैंड हुई, जिससे खुद सीएम अब्दुल्ला खासे नाराज नजर आए.बता दें कि यह पूरी घटना उस वक्त घटी जब इंडिगो की एक फ्लाइट जम्मू से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी. लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाईट्स के भीड़ के कारण लैंड कराने का जगह उस समय नहीं मिला जिसके चलते फ्लाइट को दिल्ली ना लैंड कराके जयपुर डायवर्ट कर दिया गया, जहां वह देर रात करीब 1 बजे लैंड हुई.उन्होंने पोस्ट करते हुए दिल्ली एयरपोर्ट की निंदा की. उन्होंने कहा कि तीन घंटे हवा में रहने के बाद हमें जयपुर डायवर्ट कर दिया गया और अब मैं सुबह 1 बजे विमान की सीढ़ियों पर खड़ा होकर ताजी हवा का आनंद ले रहा हूं. पता नहीं हम यहां से कब निकलेंगे.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *