• Sat. May 23rd, 2026

जेल में बदला साहिल का लुक, नानी पहुंची कपड़े और नमकीन लेकर…

मेरठ के सौरभ हत्याकांड के आरोपी साहिल से मिलने पहली बार उसकी नानी चौधरी चरण सिंह जेल पहुंचीं. उन्होंने साहिल के लिए कपड़े और नमकीन लाए और सौरभ की मौत को दर्दनाक बताया.जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि साहिल ने खुद बाल कटवाने की इच्छा जताई थी, जिसे मान लिया गया. फिलहाल, उसे किसी काम में नहीं लगाया गया है.

3 मार्च को सौरभ कुमार की पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर सौरभ की हत्या कर शव को ड्रम में सीमेंट से भर दिया. वारदात के बाद दोनों हिमाचल घूमने चले गए। हफ्ते भर बाद मुस्कान ने पिता को सच बताया, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर शव बरामद किया. सौरभ के परिवार का आरोप है कि मुस्कान के घरवाले भी इसमें शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *