• Wed. Sep 9th, 2026

रोज़ा इफ्तार पार्टी करने पर चौकी प्रभारी सस्पेंड

उत्तर प्रदेश: मेरठ जिले में हाल ही में एक पुलिस चौकी का निर्माण हुआ. बड़े अधिकारियों की मौजूदगी में उसका उद्घाटन हुआ. नई नवेली चौकी की कमान दारोगा शैलेंद्र प्रताप सिंह को सौंपी गई. उद्घाटन के दिन चौकी में पूजा-अर्चना हुई, लड्डू बंटे, दावत हुई. मगर शाम को चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया.

लाइन हाजिर होने से पहले दारोगा शैलेंद्र प्रताप ने रोज़ा इफ्तार पार्टी की थी, जिसमें चौकी पर मुस्लिम समुदाय के लोग जुटे थे. कहा जा रहा है कि ये इफ्तार पार्टी देना दारोगा के लिए मुसीबत बन गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *