• Thu. Apr 9th, 2026

शक्ति से समृद्धि है, शक्ति से सुरक्षा भी…

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की सुरक्षा की कमान महिला सुरक्षाकर्मियों ने संभाली। सीएम ने ‘X’ पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “शक्ति से समृद्धि है, शक्ति से सुरक्षा भी…”। इस विशेष दिन पर उनकी सुरक्षा व्यवस्था में कारकेड की जिम्मेदारी उप पुलिस अधीक्षक बिट्टू शर्मा ने संभाली, जबकि उनके वाहन का संचालन इंस्पेक्टर इरशाद अली ने किया। इस पहल के जरिए महिला सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा बलों की बढ़ती भागीदारी को प्रोत्साहित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *