• Tue. Apr 7th, 2026

जयललिता की करोडों की संपत्ति को तमिलनाडु सरकार को ट्रांसफर किया

आय से अधिक मामले में जब्त तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की करोडों की संपत्ति को आज तमिलनाडु सरकार को ट्रांसफर कर दिया गया है. तमिलनाडु सरकार को ट्रांसफर की गई संपत्तियों में 27 किलोग्राम सोना, 1116 किलो चांदी और जमीन के कागजात शामिल हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का लंबी बीमारी के बाद 5 दिसंबर 2016 को निधन हो गया था. अदालत के एक फैसले के बाद जयललिता की संपत्तियों को ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुक्रवार 14 फरवरी को सरकारी अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी की गई. ये संपत्तियां उनके खिलाफ दर्ज आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच के दौरान एजेंसियों ने जब्त किए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *