• Thu. Apr 9th, 2026

अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी मनु भाकर की नानी और मामा की सड़क दुर्घटना में मौत

अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी मनु भाकर की नानी और मामा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार चरखी दादरी में महेंद्रगढ़ बाइपास रोड पर स्कूटी व ब्रेजा गाड़ी की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही मनु भाकर के मामा और नानी की मौत हो गई. दुर्घटना के बाद गाड़ी चालक फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया. थाना शहर प्रभारी सहित पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *