• Thu. Apr 9th, 2026

साइकिल से बैंक लूटने पहुंचा युवक,

कानपुर: साइकिल से बैंक लूटने पहुंचा युवक, गार्ड, मैनेजर और कैशियर को मारा चाकू, आरोपी के पास तमंचा भी बरामद

कानपुर के घाटमपुर में बड़ी घटना सामने आई है. यहां एसबीआई में एक हथियारबंद व्यक्ति चाकू लेकर घुस गया और सिक्योरिटी गार्ड पर हमला कर दिया. इस दौरान ब्रांच मैनेजर और कैशियर रोकने के लिए आगे बढ़े तो आरोपी ने उन्हें भी चाकू मार दिया. इस दौरान हमलावर भी घायल हुआ है. उसके पास तमंचा भी मिला है. आरोपी की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. घाटमपुर के पतारा कस्बा स्थित SBI बैंक के ब्रांच मैनेजर बीरेंद्र ने बताया कि रोज की तरह सुबह बैंक खुला तो कैश अफसर प्राण नाथ शुक्ला, सिक्योरिटी गार्ड सुनील कुमार, एसोसिएट सपना कुमारी मौजूद थे. कथित तौर पर ये युवक बैंक लूटने के लिए साइकिल से पहुंचा था!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *