• Wed. Apr 8th, 2026

शेख हसीना की भतीजी ने ब्रिटिश मंत्री ट्यूलिप सिद्दीकी ने अपने पद से दिया इस्तीफा

ब्रिटेन में वित्तीय सेवाओं और भ्रष्टाचार विरोधी मामलों की जिम्मेदारी संभालने वाली ब्रिटिश मंत्री ट्यूलिप सिद्दीकी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, उन्होंने ये फैसला पिछले साल बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के पद से हटाई गईं अपनी चाची शेख हसीना के साथ अपने वित्तीय संबंधों को लेकर उठे सवालों के बाद लिया है. ट्यूलिप सिद्दीकी (42) ने किसी भी गलत काम से इनकार किया है. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने भी पिछले सप्ताह उन पर अपना पूरा भरोसा जताया था. हालांकि, दो महीनों में दूसरी बार किसी मंत्री का इस्तीफा स्टार्मर के लिए बड़ा झटका है. ब्रिटेन में पिछले साल जुलाई में हुए आम चुनाव में उनकी लेबर पार्टी की जीत के बाद से ही स्टार्मर की लोकप्रियता में गिरावट आई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *