• Thu. Apr 9th, 2026

महाकुंभ में स्नान के बाद आया हार्ट अटैक!नेता की मौत

प्रयागराज में लगे महाकुंभ से एक दुखद घटना सामने आ रही है. मकर संक्रांति के अवसर पर महाकुंभ में स्नान करने गए एनसीपी-एसपी के एक नेता की मौत हो गई.
शरद पवार गुट के नेता महेश विष्णुपंत कोठे की महाकुंभ में शाही स्नान के बाद मंगलवार (14 जनवरी) मौत हो गई. शाही स्नान के बाद उन्हें हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया. वह साठ साल के थे. महेश कोठे सोलापुर नगर पालिका के पूर्व मेयर थे. उन्हें शरद पवार ने सोलमापुर सिटी उत्तर से टिकट दिया था लेकिन वह विधानसभा चुनाव हार गए थे.
महेश कोठे के रिश्तेदारों ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ महाकुंभ गए हुए थे. रिश्तेदार ने बताया, ”गंगा घाट पर नहाने के बाद उन्हें हार्ट अटैक आया. उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हमने महाराष्ट्र सरकार के जरिए उत्तर प्रदेश सरकार से संपर्क किया है कि एयरलिफ्ट कर उनका शव सोलापुर लाया जाए.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *