• Sat. Apr 11th, 2026

कुमार विश्वास ने 117 रुपये के बदले आई आई टी से वसूले 117 करोड़ रुपये

BySirfjanpaksh

Dec 18, 2024

कुमार विश्वास ने कभी 117 रुपये का भरा था फॉर्म आज 117 करोड़ रुपये वसूल चुके हैं

कुमार विश्वास ने कभी 117 रुपये का आईआईटी का फॉर्म भरा था और रिजेक्ट हो गए थे। आज आईआईटी से वो 117 करोड़ रुपये वसूल चुके हैं।

भारत के मशहूर कवियों में से एक कुमार विश्वास आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। ये तो सभी जानते हैं कि कुमार विश्वास के पिता इंजीनियर बनाना चाहते थे। शुरुआत में उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी की थी लेकिन मन नहीं लगा। जिसके बाद उन्होंने इसे बीच में ही छोड़ दिया और साहित्य की ओर बढ़ गए।

कुमार विश्वास कुछ समय पहले कोटा में अपने एक सम्मेलन में छात्रों को मोटिवेशनल लेक्चर दे रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बताया कि 117 रुपये का आईआईटी का फॉर्म भरा था। लेकिन वो सेलेक्ट नहीं हुए।

इसके आगे वो कहते हैं कि तब मैने 117 रुपये का फॉर्म भरा था और रिजेक्ट हो गया था लेकिन आज पूरे देश के आईआईटी से 117 करोड़ रुपये वसूल चुका हूं।
कुमार विश्वास की कुछ बातें अगर हर छात्र गांठ बांध ले तो जीवन में आने वाली कई परेशानियां खत्म हो सकती हैं। कुमार विश्वास कहते हैं कि आईआईटीएन होना एक पेंटिंग है लेकिन मनुष्य होना एक कैनवास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *