• Sat. Apr 11th, 2026

ढाबे से पंजाब रोडवेज बस चोरी

पंजाब में चोरों ने हद पार कर दी. चोर बस पर ही हाथ साफ कर गए. फिरोजपुर से चोरी की हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां चोर पंजाब रोडवेज की बस को ही चुरा ले गए. ड्राइवर और कंडक्टर बस को ढाबे पर खड़ा कर खाना खा रहे थे. इसी दौरान चोर बस लेकर फरार हो गए. ड्राइवर-कंडक्टर ने बस को ढूंढा तो उन्हें कहीं कुछ नजर नहीं आया. जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए 1 चोर को पकड़ा और बस भी बरामद की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *