• Fri. Apr 10th, 2026

ट्रक का टायर फटने से पत्रकार की कार के शीशे चकनाचूर

गाजियाबाद। कल शाम पत्रकार विपिन कुमार हरित अपने दिल्ली ऑफिस से मीटिंग के लिए मेरठ जा रहे थे. तभी आगे चल रहे ट्रक का टायर फटने से कार के शीशे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए यह धमाका इतना जोरदार था कि मानो कोई बम फट गया हो।

घटना कल शाम लगभग 4 बजे की बताई जा रही है दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेस-वे थाना मसूरी स्थित हवा हवाई रेस्टोरेंट के निकट कार के आगे चल रहे ओवरलोडेड ट्रक का अचानका टायर फटने से जोरदार धमाका हुवा और टायर के टुकड़े गोली कि तरह कार के शीशे से टकराये, तथा बांई और के दोनों शीशे क्षतिग्रस्त हो गए, गनीमत रही पत्रकार कार में सुरक्षित रहे. अन्यथा कार में बैठे लोगों की जान भी जा सकती थी। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, तभी NHAI हेल्पलाइन व 112 नंबर ग़ज़िआबाद पुलिस मौके पर पहुँचे, और पत्रकार कि सुध ली। घटनास्थल पर ट्रक के मालिक को भी बुलाया गया, जिसने रोब ग़ालिब करते हुए, अपनी पावर का बखान करने लगा, मसूरी थाने में. घटना की जानकारी दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *