• Fri. Apr 10th, 2026

हवालात में पहुंच गया कोबरा

जब थाने की हवालात में पहुंच गया कोबरा

पुलिस कर्मचारियों में मच गया हड़कंप

थाने में मच गई अफरा तफरी

अपनी जान बचाते हुए नजर आए पुलिस कर्मचारी

गाजियाबाद। बरसात के मौसम में अपने बिलों से बाहर निकलकर सांप और कीड़े नालों के जरिए व सड़क के जरिए घरों और दुकानों में घुसने का कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में कमिश्नरेट गाजियाबाद के नगर जोन के थाना मधुबन बापूधाम में जब एक बड़ा सा कोबरा थाने में दिखाई दिया तो पुलिस कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। लिहाजा पुलिस कर्मचारियो द्वारा इस मामले में वन विभाग को सूचना दी गई। कोबरा का वन विभाग की टीम दुवारा रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ने का कार्य किया गया है। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम करीब 5:00 बजे एक कोबरा जंगल से मधुबन बापूधाम थाने में दिखाई दिया। जैसे ही पुलिस कर्मचारियों ने कोबरा को देखा तो पुलिस कर्मचारियों में हड़कंप का माहौल देखा गया और पुलिस कर्मचारी इधर-उधर भागते हुए नजर आए। लिहाजा पुलिस कर्मचारियों द्वारा इस मामले में वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम सूचना मिलते ही मधुबन बाबूधाम पहुंची और कोबरा को पकड़ने के लिए प्रयास शुरू कर दिए। काफी बड़ा कोबरा होने के चलते बचते हुए कोबरा सीधा हवालात में पहुंच गया और हवालात में जाकर बैठ गया। वन विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद कोबरा को पकड़कर जंगल में छोड़ने का कार्य किया गया है। थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि की जंगल के रास्ते से कोबरा सांप के पहुंचने से वन विभाग को सूचना दी गई थी और वन विभाग की टीम द्वारा उसे पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया है । गनीमत रही की कोबरा द्वारा किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है । फिलहाल एहतियात भी बरती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *