• Fri. Apr 10th, 2026

एंबुलेंस नहीं मिलने पर पुलिस ने ठेले पर शव को रख कर ले गए थाने

बिहार के वैशाली जिले के बड़े सदर हाजीपुर में शव ले जाने के लिए सरकारी एंबुलेंस भी मुहैया नहीं कराई गई क्योंकि जिले में एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल है। इस वजह से एक युवक का शव सदर अस्पताल से जीआरपी पुलिस ने ठेले से शव हाजीपुर स्टेशन शीतल शव गृह में ले गए।

एंबुलेंस चालकों की हड़ताल को लेकर हाजीपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। पीछले 12 दिनों से एंबुलेंस चालक अपने मांग को लेकर हड़ताल पर है । लेकिन इस हड़तालो के बीच जो स्वास्थ विभाग की तस्वीरें सामने आई वो हैरान करने वाली है। जब शव ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिला तो जीआरपी पुलिस ने 500 रुपया में ठेला ठीक कर उसी पर लोड कर शव को ले गए।

बताया यह गया है कि हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर रानी कमलापति अगरतला ट्रेन से एक युवक को बेहोशी की हालत में जीआरपी पुलिस ने बरामद किया था। और उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया था लेकिन डॉक्टर ने जांच के दौरान मृत्य घोषित कर दिया था। वही सदर अस्पताल से एंबुलेंस नही मिला तो युवक शव ठेलें पर ले गया।

इस संबंध में जीआरपी थाना अध्यक्ष गुंजन कुमार ने बताया कि रानी कमलापति अगरतला ट्रेन से बेहोशी की हालत में एक युवक को बरामद किया गया। इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। सदर अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद मृत्य घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि युवक के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ है। मोबाइल के माध्यम से युवक के परिवार वालों को सूचना देने का प्रयास किया जा रहा है।

इस सम्बंध में शव लेजा रहें व्यक्ती संजय राय से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि हाजीपुर स्टेशन प्लेटफॉर्म दो से सदर अस्पताल लाए थे। लेकीन डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। यहां बोला गया है कि एंबुलेंस नही है तो 500 रूपया में ठेला ठिक कर शव स्टेशन ले जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *