• Fri. Apr 10th, 2026

बीजेपी सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार से एक शराबी ने जल्द शराब की दुकान बंद होने की शिकायत करते हुए शराब दिलाने की मांग

उत्तर प्रदेश के बरेली में बीजेपी सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार से एक शराबी ने जल्द शराब की दुकान बंद होने की शिकायत करते हुए शराब दिलाने की मांग करदी। शराबी की हैरतअंगेज मांग सुनकर सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार हैरान रह गए । इतना ही नहीं उन्होंने खुद को दिल्ली में होने की बात कहते हुए दिल्ली से शराब भिजवाने की बात कहते हुए उसे हड़काया । फिलहाल शराबी और बीजेपी सांसद छत्रपाल सिंह की बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है ।

आमतौर पर शराब की दुकान देर से बंद होने के मामले सामने आते हैं और उनकी शिकायतें की जाती हैं पर बरेली में एक पहला ऐसा मामला सामने आया है जहां एक शराबी ने शराब की दुकान जल्द बंद होने की शिकायत करने के लिए बरेली के सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार को फोन लगा दिया और शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की । रात केवक्त शराबी ने बीजेपी सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार को फोन का कहा कि उसे शराब की जरूरत है पर शराब की दुकान जल्द बंद हो गई है उसे शराब दिलाई जाए तो भारतीय जनता पार्टी के सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा कि मैं तो दिल्ली में हूं और दिल्ली से शराब भिजवाता हूं। बीजेपी सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कॉल करने वाले शराबी को सुधारने की चेतावनी देते हुए कहा कि मैंने अच्छे-अच्छे को घर छोड़ दिया है तुम अभी मुझे जानते नहीं हो ठीक से। फिलहाल बीजेपी सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार और शराबी के बीच की बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो के बारे में जब सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हां 2 दिन पहले उनके पास ही कॉल आया था और उन्होंने ही बात की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *