• Fri. Apr 10th, 2026

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में कमिश्नरी सभागार में राजस्व वादों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु कार्यशाला सम्पन्न


मण्डलायुक्त श्री आन्जनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता में कमिश्नरी सभागार में राजस्व वादों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु कार्यशाला/विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मण्डलायुक्त द्वारा वादों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि राजस्व वादों जैसे धारा-24, 34, 116 का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढ़ंग से निस्तारण सुनिश्चित कराया जाये। पैमाइश हेतु दिए जाने वाले प्रार्थना पत्र पर आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कराकर धारा 24 का वाद दर्ज करते हुए कार्यवाही की जाए। उन्होंने बैठक में उपस्थित उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को निर्देश दिए कि लेखपाल/कानूनगों अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर पड़ताल का कार्य अनिवार्य रुप से करें इसको सुनिश्चित कराया जाये। सभी अधिकारी अपने सी0यू0जी0 नम्बर पर आने वाली फोन काॅल को स्वयं रिसीव करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुरादाबाद मण्डल के जनपदों में बहने वाली नदियों का राजस्व रिकार्ड के अनुसार सर्वे कराने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया कि क्षेत्रों में जाकर जनसुनवाई भी किया करें। उन्होंने राजस्व से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोर्ट के कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर लें, किसी भी पत्र पर साइन करने से पहले पढ़ लें उसके बाद ही साइन करें। मण्डल में रेवन्यू की स्थिति खराब होने पर अधिकारियों को स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिए। मण्डलायुक्त ने निर्देश दिये कि पैमाइश का कार्य स्पष्ट व सुसंगत होना चाहिए इसके साथ ही पैमाइश के दौरान सभी राजस्व अधिकारी स्थलीय निरीक्षण अवश्य करें।

इस दौरान अपर आयुक्त बृजेश कुमार प्रथम, अपर आयुक्त द्वितीय सर्वेश गुप्ता, मुरादाबाद मण्डल के अपर जिलाधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी व तहसीलदार उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *