• Fri. Apr 10th, 2026

नाली के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट,

अलीगढ़: जिले के गोंडा थाना क्षेत्र के भमरौला गांव में देर रात नाली के विवाद में दो सगे भाइयों में विवाद हो गया, इस झगड़े में बड़े भाई युवराज (52) की मौत हो गई. मृतक के परिजनों ने सगे छोटे भाई पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाना गोंडा पर तहरीर दी है. वहीं घटना की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मृतक के सब को पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल करने में जुटी है.

सीओ इगलास कृष्ण गोपाल ने बताया कि थाना गोंडा के ग्राम सभा भमरौला के रहने वाले योगराज के संबंध में उनके परिजनों द्वारा सूचना दी गई थी, कि उनके पिता की हत्या सगे भाई औऱ भतीजों द्वारा कर दी गई. इस सूचना पर तत्काल घटना का निरीक्षण किया गया तथा मृतक के शव का परीक्षण किया गया, जांच में पाया गया प्रथम दृष्टिया शव पर कोई चोट के निशान नहीं है पंचायत नामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *