• Fri. Oct 2nd, 2026

देहरादून में ब्लास्ट 8 लोग जख्मी

देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में एक कबाड़ की दुकान में धमाका होने से 8 लोग घायल हो गए जिनमें 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस में सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया है जहां सभी का इलाज किया जा रहा है पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुकान में मोर्टार को तोड़ने के प्रयास में हादसा हुआ है_ देहरादून के नगर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से बम धमाके की सूचना के बाद पुलिस बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंची जहां पाया गया कि कबाड़ की दुकान में धमाका हुआ है फिलहाल पूरे क्षेत्र की जांच की जा रही है कि आखिर हादसे के पीछे वजह क्या थी_ उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में धमाका होना पाया गया है इसके विषय में अभी जांच की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *