• Sun. Mar 29th, 2026

नव विवाहित दुल्हन ने पति की जगह सास के साथ सुहागरात मनाने की करी जिद

उत्तर प्रदेश में अनेक अजीबो-गरीब काण्ड सामने आते रहते हैं। इस बार उत्तर प्रदेश में हाल ही में सामने आई एक घटना ने दो परिवारों, परिवार से जुड़े समाज यहां तक कि पूरे उत्तर प्रदेश को शर्मसार कर दिया है। उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक बहू ने कुछ ऐसा कर दिया है कि उस कलयुगी बहू की करतूत इतनी गंदी है कि हर कोई ताज्जुब कर रहा है। यह घटना पूरे उत्तर प्रदेश में आग की तरह फैल रही है।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की है शर्मसार करने वाली घटना
कलयुगी बहू के द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश को शर्मसार करने वाली यह घटना उत्तर प्रदेश के पश्चिमी उत्तर प्रदेश में स्थित बुलंदशहर जिले की है। यह मामला ऐसा है जिसमें एक शादीशुदा बहू अपने पति की जगह अपनी सास के साथ सोना चाहती है। इस बहू को अपनी सासु मां के साथ पति-पत्नी वाले शारीरिक संबंध रखना चाहती है। पूरे उत्तर प्रदेश को शर्मसार करने वाली इस कलयुगी बहू का पूरा कारनामा खुद उसकी सास ने पुलिस के सामने पेश किया है।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली एक सास ने अपनी बहू की शिकायत बुलंदशहर के एसएसपी ऑफिस पहुंचकर की है। पीडि़त महिला पहले उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के कुरावली गांव में रहती थी, लेकिन अब दिल्ली के करावलनगर में रहती है। इस महिला का एक बेटा और एक बेटी है। बेटे की शादी 2 साल पहले बुलंदशहर के खानपुर क्षेत्र के एक गांव में हुई। शादी के बाद ससुराल पहुंची बहू ने सास के साथ अजीबोगरीब हरकत करना शुरू कर दिया।
सास का कहना है कि बहू उससे पति पत्नी वाले रिश्ते रखना चाहती है। जब मना करते हैं तो जान से मारने की धमकी देती है। नशीली दवा खिलाकर अश्लील वीडियो बनाने और उन्हें सार्वजनिक कर जीना हराम कर देने की धमकी भी देती है। इसी के साथ खुद आत्महत्या करने जैसी धमकी दी है।

सास ने कहा कि बहू कहती है कि तुम अपने बेटे और पति से अलग हो जाओ और मेरे साथ रहो। मैं तुम्हें सही से रखूंगी। मेरे साथ में शारीरिक संबंध बनाओ। जब उसे समझाते हैं या मना करते हैं तो वह मोबाइल पर तरह-तरह की अश्लील वीडियो दिखाकर दबाव बनाती है कि पूरी दुनिया में सब कुछ हो रहा है। तुम भी मेरे साथ ऐसे ही रिश्ते रखो। सास ने शिकायत कर कहा कि बहू का कहना था कि मैंने तुमको जब पहली बार देखा था तो तुम पसंद आ गई थी। इसीलिए मैंने तुम्हारे बेटे से शादी की। मुझे तुम्हारे साथ रहना था। पीडि़त महिला ने शिकायत में कहा कि अब अगर बहू को अलग करने की बात करते हैं तो बहू और उसके माता-पिता अलग होने के नाम पर 20 लाख रुपये लेने की मांग कर रहे हैं।

सास ने कहा कि शादी को दो साल हो गए हैं, लेकिन अभी तक बहू के कोई बच्चा नहीं है। बहू को लेकर डॉक्टर के पास भी गई और जांच कराई तो उनका कहना था कि गर्भाशय बहुत छोटा है, इसलिए बच्चे होना मुश्किल है। इस सब को लेकर सास का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला अपनी बहू की ये सब बातें बता रही है। महिला ने दिल्ली से आकर बुलंदशहर पुलिस ऑफिस में शिकायत की है।
पुलिस ने शिकायती पत्र को महिला सेल से जांच के लिए रेफर कर दिया है। महिला सेल प्रभारी सुनीता का कहना है कि मामले में जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *