• Thu. Apr 9th, 2026

अनियंत्रित डंपर ने दो बाइक सवार 5 लोगो को रौंद मौके पर मौत

BySirfjanpaksh

Apr 11, 2024

खुशियों का त्योहार ईद के
मौके पीलीभीत में मातम छा गया, अनियंत्रित डंपर ने दो बाइक सवार 5 लोगो को रौंद दिया जिसमें एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है मृतक ईद के मौके पर रिश्तेदारों में खुशी मनाने जा रहे थे। कि तभी दर्दनाक हादसा हो गया । घटना पीलीभीत के थाना जहानाबाद क्षेत्र के निसरा बारात भोज गांव के पास की बताई जा रही है। घटना को अंजाम देकर अज्ञात डंपर चालक फरार हो गया है पुलिस जांच कर रही है।

पीलीभीत के कस्बा जहानाबाद के 28 वर्षीय ओवैस उनकी 27 वर्षीय पत्नी शाकरा बेगम व 24 वर्षीय आकिब एक बाइक पर सवार थे जबकि दूसरी बाइक पर ग्राम परवा वैश्य के 25 वर्षीय साहिब व 28 वर्षीय अरबाज थे जैसे ही यह लोग दो बाइक पर सवार होकर निसरा गांव के पास पहुंचे तभी सितारगंज की ओर से आ रहे डंपर ने दोनों बाइको को रौंद दिया। और फरार हो गया। मौके पर ही पांचो लोगों की मौत हो गई ,आनन फानन में पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया। घटना के बाद बड़ी संख्या में सड़क पर लोग इकट्ठा हो गए ईद के दिन परिवार में मातम छा गया है। घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। पांच मौत के बाद डीएम संजय कुमार व एसपी अविनाश पांडे जिला अस्पताल पहुंचे और परिवार वालों से बातचीत की एसपी का कहना है की घटना में जांच की जा रही है और जल्द आरोपी ड्राइवर को पकड़ा जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *