• Thu. Apr 9th, 2026

असंतुलित कार सड़क से दीवार तोड़ती हुई घर में घुसी

BySirfjanpaksh

Dec 4, 2023

झाँसी के थाना सीपरी बाजार के नंदनपुरा इलाके में उस वक़्त हड़कंप मच गया, ज़ब एक कार बेकाबू होकर मकान में दीवार तोड़ती हुई घुस गयी। मकान में मौजूद लोग हड़बड़ा क़र बाहर निकले तो देखा कि कार घर की आगे की दीवार तोड़कर अंदर घुसी नजर आयी। कार ड्राइवर की बड़ी लापरवाही से घटना घटी, गुस्साए आसपास मौजूद लोगों ने ड्राइवर की जमकर पिटाई की। घर की महिलाओ ने भी ड्राइवर पर गुस्सा उतारा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार ड्राइवर को हिरासत में लेक़र जाँच शुरू क़र दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *