• Thu. Apr 9th, 2026

जय श्री राम बोलने पर हिंदू संगठनों ने किया जमकर विरोध

BySirfjanpaksh

Dec 2, 2023

मिशनरी कॉलेज में
जय श्री राम बोलने पर छात्र, छात्राओं को कुछ दिन के लिए किया गया स्कूल से निलंबित
हिंदू संगठनों ने किया जमकर विरोध

झांसी मऊरानीपुर में स्थित एक मिशनरी इंटर कॉलेज के कुछ छात्र-छात्राओं के जय श्री राम बोलने पर स्कूल से कुछ दिन के लिए निलंबित कर दिया था। मामले की जानकारी जैसे ही हिंदू संगठनों को हुई मामला धीरे-धीरे बढ़ता गया और सोशल मीडिया के माध्यम से इंटर कॉलेज के खिलाफ एक माहौल तैयार किया गया। जिसमें देखते ही देखते बड़ी संख्या में कई हिंदू संगठनों के लोग विद्यालय के बाहर नारेबारी करते हुए एकत्र हो गए और जोरदार नारे लगाते हुए कॉलेज प्रशासन का पुतला भी फूका, मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय तहसील प्रशासन से तहसीलदार मऊरानीपुर एवं पुलिस क्षेत्राधिकार लक्ष्मीकांत गौतम व कोतवाली पुलिस बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गई। साथ ही हंगामा कर रहे लोगों को समझा बूझाकर मामले को शांत कराया साथ ही 7 दिन के अंदर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि भगवान श्री राम का नारा लगाने से छात्र-छात्राओं को विद्यालय से निलंबित कर दिया गया था। जो कि सरासर गलत है। विद्यालय के खिलाफ उक्त मामले में विभिन्न संगठनों के सदस्यों के द्वारा सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई। तो वहीं मौके पर मौजूद तहसीलदार मऊरानीपुर मदन मोहन गुप्ता ने बताया कि उक्त प्रकरण में जांच कमेटी का गठन कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। तो वही मामले को लेकर कॉलेज प्रशासन की तरफ से लिखित रूप से मामले का खंडन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *