• Fri. May 15th, 2026

महा ठग अनूप चौधरी ने 4 साल में गाजियाबाद पुलिस से लिए 8 गनर

BySirfjanpaksh

Oct 25, 2023

महा ठग अनूप चौधरी ने 4 साल में लिए 8 गनर डीएम एसएसपी को करता था मेल केंद्र सरकार
केंद्र सरकार का फर्जी लेटर हेड दिखा कर लेता था गनर !
हर बार किसी न किसी का आयोग का सदस्य बताकर गाजियाबाद पुलिस से लिए गनर
आखिरी बार अनूप चौधरी ने गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट से 14 सितंबर 2023 को आखिरी बार उसने गनर लिए !
अनूप जब अयोध्या में गिरफ्तार हुआ उसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने इस मामले में किया मुकदमा दर्ज !
इस मामले में डीसीपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया

कल दिनांक 25.10.2023 की रात्रि में कवि नगर थाने को सूचना प्राप्त हुई कि अनूप चौधरी नामक व्यक्ति अपनी मेल आईडी से वर्ष 2020 से जिलाधिकारी गाजियाबाद एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद को अपने फर्जी लेटर हेड़ पर विभिन्न मंत्रालयों एवं आयोगों का पदाधिकारी बनकर अस्थायी रूप से गनर लिया करता था , गाजियाबाद पुलिस के संज्ञान में आते ही गाजियाबाद पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है एवं अनूप चौधरी के साथ में दिये गये गनर को बिना अनुमति के गाजियाबाद छोड़कर बाहर चले जाने के कारण तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है । विवेचना में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *