लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं।इस दौरान मुख्यमंत्री ने फरियादियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार की प्राथमिकता है कि आमजन को त्वरित न्याय मिले और उनकी समस्याओं का गंभीरता से समाधान हो।